सहारनपुर। प्रदेश सरकार में कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि केंद्र सरकार ने सर्व समावेशी, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत बनाने वाला बजट पेश किया।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बजट को लेकर प्रबुद्घजनों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने वाला बजट पेश किया है। दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा कोरोना महामारी में भारत की स्थिति सबसे बेहतर है। विषम परिस्थितियों के बीच देश और प्रदेश आगे बढ़ा है, जिससे विपक्ष की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, कीरत सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मनोज चौधरी, महावीर राणा, केएल अरोड़ा, किशोर शर्मा, विजय गुप्ता, गौरव गर्ग, विपिन सलूजा, ईश्वर गोयल, विपिन चौधरी, गोकरण दत्त शर्मा, सचिन गोयल, दिनेश त्यागी, चौधरी राजबीर सिंह, शैलेंद्र भूषण आदि मौजूद रहे।
उद्यमियों ने गिनाई समस्याएं, दिया ज्ञापन
सहारनपुर। आईआईए के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को ज्ञापन दिया, जिसमें कहा कि औद्योगिक इकाइयों पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाए। विकास प्राधिकरण से औद्योगिक इकाइयों के नक्शे पास नहीं किए जा रहे हैं, जिससे दिक्कत आती है। जीएसटी में भी कई विसंगतियां हैं, जिनको दूर किया जाए। सरसावा एयरपोर्ट को भी शीघ्र चालू कराने की दिशा में कदम उठाए जाएं। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के बायीं तरफ की सड़क का चौड़ीकरण कराकर नेशनल हाईवे तक जोड़ा जाए। जनपद में वुड सिटी की स्थापना की जाए। इस दौरान चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह, महासचिव राजेश सपरा, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
भाजपा कार्यालय पर बैठक में विचार रखते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही- फोटो : SAHARANPUR