फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की फर्जी आरसी बनाने वाले गैंग कई शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनओसी अरुणाचल से हिमाचल से बनवाते थे फर्जी आरसी
विज्ञापन

सहारनपुर। चोरी और फाइनेंस के ट्रक सस्ते दामों में खरीदकर फर्जी आरसी बनाने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस इस गैंग का नेटवर्क खंगाल रही है। जांच में यह बातें सामने आ रही हैं कि जिले में भी इस गिरोह के कई साथी अभी सक्रिय हैं। हालांकि हिमाचल प्रदेश के आरटीओ कार्यालयों के कर्मचारी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इसको लेकर पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के पास से सात ट्रक, 13 आरसी और 34 आरसी की छायाप्रति, ड्रिल मशीन, इंवर्टर, दो ग्राइंडर आदि बरामद किए गए थे। इनके जरिए आरोपी ट्रकों के इंजन और चेसिस नंबर बदलते थे। फर्जी नाम पतों के आधार पर आरोपी अरुणाचल प्रदेश से एनओसी लेकर हिमाचल प्रदेश से फर्जी आरसी तैयार कराते थे। पुलिस सूत्रों के मुुताबिक हिमाचल प्रदेश के आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों की गैंग से मिलीभगत होने की बातें सामने आई हैं। पुलिस इन कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए एक टीम रवाना हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक जिले में अब भी तीन दर्जन से अधिक ट्रक फर्जी आरसी पर संचालित हो रहे हैं। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि इस गैंग के अन्य सदस्यों के पास अब भी 100 से अधिक फर्जी आरसी हैं। इसको लेकर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। फर्जीवाड़ा करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। हिमाचल प्रदेश के आरटीओ विभाग के कर्मचारियों से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें