फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला रोड फ्लाईओवर से गिरी कार, तीन घायल

विज्ञापन
सहारनपुर में अंबाला रोड फ्लाईओवर से गिरी कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में अंबाला रोड पर शनिवार देर रात एक स्कॉर्पियो कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। देहरादून के पटेलनगर निवासी नरेश विष्ट, कपिल और सोनू सहारनपुर की तरफ से अंबाला रोड की तरफ जा रहे थे, जब वह अंबाला रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर कार फ्लाईओवर से नीचे गंगोह रोड की तरफ जा गिरी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई इसी बीच कुतुबशेर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार में फंसे तीनों लोगों को किसी तरह से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। कुतुब शेर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि घायल तीनों युवक देहरादून के पटेलनगर निवासी हैं वह कहां जा रहे थे अभी इसका पता नहीं चल सका है। घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसा किस कारण हुआ यह भी अभी पता नहीं चल सका है इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें