फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई न रहे भूखा प्यासा, यही हमारा इरादा

विज्ञापन
आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में प्रवासी श्रमिकों को भोजन कराते मंदिर समिति के पदाधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कोई न रहे भूखा प्यासा, यही हमारा इरादा
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉक डाउन में शनिवार को भी कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने कई हजार जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था की।
जिला जज सर्वेश कुमार के नेेतृत्व में संचालित फूड बैंक के माध्यम से 1225 भोजन के पैकेट बांटे गए। श्री हरि मंदिर युवा समिति ने बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था की। इसके अलावा 800 पैकेट बांटे। इस कार्य में दिनेश सेठी, सुधांशु कालरा, आशू सचदेवा आदि रहे। एरोन एजूकेशन वेलफेयर सोसायटी ने 50 राशन के पैकेट बांटे। इसमें खेमचंद सैनी, राहुल, ओसविन टेरेंस, गगनदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीजी मेमोरियल ट्रस्ट ने 450 खाने के पैकेट वितरित किए। इस कार्य में सचिव हरिओम मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, विनीत अत्री, ललित सैनी, रामपाल आदि रहे। सर्व धर्म सद्भावना ट्रस्ट द्वारा संचालित रसोई से अमित मोनू यादव, अनिल शर्मा, सुशील गाबा, राजा बजाज, विक्की ने जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया। वार्ड 39 में पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने 51 परिवारों को राशन वितरित किया। इस कार्य में रणधीर उपाध्याय, धर्मेंद्र प्रधान, मुकेश ठाकुर, अश्वनी रहे। ईसाई समाज से फादर डेनियल मसीह, पास्टर सुनील, सुरेश कुमार, विरेंद्र कुमार, अरुण ने कई इलाकों में राशन के पैकेट बांटे। राधा स्वामी सत्संग भवन के मेजर सेंटर 21 खाने के पैकेट बांटे गए। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट से तरुण भोला, हार्दिक वर्मा, आनंद भाटिया ने खाने के पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें