फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कोई पता नहीं, मोबाइल नंबर भी बंद

Sun, 04 Jan 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी के लिए न्याय मांगने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर का कोई अता-पता नहीं है। उनका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर वाले घर पर नोटिस चस्पा कर रखा है।
विज्ञापन


अभिनेत्री उर्मिला सनावर का सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मोहल्ला गोविंद नगर में घर है। वह हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर से शादी के बाद चर्चाओं में आई थी। अब उर्मिला उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय दिलाने के लिए सामने आईं हैं। अभिनेत्री इस हत्याकांड में भाजपा नेताओं के हाथ होने का आरोप लगाया है। इसी मामले में 29 दिसंबर को उर्मिला अपनी फेसबुक पर लाइव आई थी। इसके बाद से उर्मिला का कुछ पता नहीं लगा है। पुलिस ने भी उसके सहारनपुर वाले घर पर नोटिस चस्पा कर बयान और साक्ष्याें के साथ बुलाया है। शनिवार शाम को मोबाइल नंबर मिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी स्विच ऑफ आ रहा है। बता दें कि उर्मिला सनावर कई फिल्मों व टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें