फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्वांचल, बिहार की ट्रेनों में नो रूम, थर्ड एसी में वेटिंग 50 के पार

Tue, 03 Nov 2026 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए ट्रेन में सीट पाना मुश्किल होता जा रहा है। सहारनपुर से लखनऊ, वाराणसी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में नवंबर के पहले सप्ताह में ही नो रूम की स्थिति है। वहीं, थर्ड एसी में वेटिंग लिस्ट 50 के पार पहुंच गई। ऐसे में यात्रियों को यात्रा की तारीख के अनुसार दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

छह नवंबर को धनतेरस, आठ नवंबर को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। अगले सप्ताह भैयादूज, गोवर्धन पूजा है। इसके बाद छठ पर्व है। रेलवे की ओर से दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर लखनऊ, वाराणसी, बिहार के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद यात्रियों को अपनी तारीख के हिसाब से सीटों की उपलब्धता जांचनी पड़ रही है। सहारनपुर से लखनऊ, वाराणसी, बिहार जाने वाली अधिकांश ट्रेनों के स्लीपर कोच में नो रूम की स्थिति हो गई है। हाल यह है कि थर्ड एसी में भी सीट खाली नहीं बची है। दिवाली के चलते 50 से ऊपर वेटिंग पहुंच गई। कुछ ट्रेनों में सेकंड एसी में भी सीट उपलब्ध नहीं है।


चार नवंबर
- बेगमपुरा एक्सप्रेस : 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस में सहारनपुर से स्लीपर कोच रिग्रेट हो गया। थर्ड एसी में भी 33 वेटिंग है।
- हमसफर एक्सप्रेस : 22318 जम्मूतवी-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस का स्लीपर रिग्रेट, थर्ड एसी में 51 वेटिंग है।
- टाटानगर एक्सप्रेस : 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का स्लीपर कोच रिग्रेट, थर्ड एसी में 61 वेटिंग है।

-
छह नवंबर
- 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार स्लीपर में 62, थर्ड एसी में 20 वेटिंग
- 12904 अमृतसर-मुंबई गोल्डन टेंपल स्लीपर के कोच में 162, थर्ड एसी में 54 वेटिंग है।
-
सात नवंबर
- 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुजा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच रिग्रेट व थर्ड एसी में 52 वेटिंग है।
- 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 109 और थर्ड एसी में 52 वेटिंग है।


त्योहारों में यात्रियों को राहत देने के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें से कई ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। भीड़ से बचें और स्पेशल ट्रेनों में सफर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यशनजीत सिंह, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें