फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर 50 लोगों से अधिक के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि ईद उल अजहा और कांवड़ यात्रा के त्योहार में कोविड प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन कराया जाए। ईद पर कहीं भी एक साथ 50 लोगों से अधिक को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी के अवशेष का तत्काल निस्तारण कराया जाए। कहीं पर भी गोकशी की घटना नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कांवड़ यात्रा और ईद की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा एवं ईद के दृष्टिगत साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिर-मस्जिदों के आसपास साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था के साथ ही चूने का छिड़काव भी कराया जाए। नाले नालियों को बेहतर ढंग से साफ कराया जाए, जिससे जलभराव की स्थिति न हो। कांवड़ यात्रा एवं ईद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ईद की नमाज एवं कुर्बानी में कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया जाए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन प्लान समय रहते तैयार किया जाए। कांवड़ मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने के साथ ही बिजली, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए। कांवड़ यात्रा मार्ग के चिकित्सालयों में पर्याप्त चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं दवाईयों की उपलब्धता होनी चाहिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों को मनाया जाए। कानून व्यवस्था एवं किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज करता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट प्रणता ऐश्वर्या, सभी उप जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, चीफ वार्डन राजेश जैन, प्रबंधक जामा मस्जिद मौलवी फरीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें