फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौ मशीन, 30 अधिकारी, दो शिफ्ट, नोटों की गिनती दोबारा शुरू

Fri, 04 Sep 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पीएनबी की करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के बाद नोटों की गिनती दोबारा की जा रही है। इस बार दो शिफ्टों में अधिकारी नोटों की जांच कर रहे हैं। मंशा है कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो सके।
विज्ञापन

सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के बाद से आरबीआई और बैंक अधिकारी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नोटों की गिनती पूरी होने के बाद एक बार फिर से नोटों गिनती की जा रही है। नोटों को गिनने के लिए पहले चार मशीनें लगाई गई थी। साथ ही अधिकारी देर रात तक नोटों की जांच कर रहे थे। 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने के बाद एक बार फिर से नोटों की गिनती की जा रही है। इसमें 30 अधिकारी शिफ्ट के हिसाब से लगे हैं। इसके साथ ही नोट गिनने के लिए पांच और मशीनों को मंगवाया गया है। पहले चार मशीनों के जरिये नोटों को गिना जा रहा था। अब नोट गिनने वाली मशीनों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। साथ ही अन्य जिलों से भी बैंक स्टाफ को बुलाया गया है। करीब 30 बैंक अधिकारी नोटों को गिनने में लगे हैं।

- गंगोह करेंसी चेस्ट तक पहुंची जांच
गंगोह। महानगर स्थित करेंसी चेस्ट में जाली नोट मिलने के बाद पीएनबी की गंगोह करेंसी चेस्ट भी अलर्ट है। बताया जा रहा है कि टीम ने गंगोह चेस्ट में भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। करीब 12 सदस्यीय टीम द्वारा चेस्ट में मौजूद नकदी समेत अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जांच प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है। नोटों की गिनती के लिए तीन मशीनें लगाई गई हैं। महानगर की चेस्ट में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद गंगोह स्थित चेस्ट से ही लेन-देन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें