सहारनपुर जनपद में निकाय चुनाव में नामांकन वापसी के दिन बेहट की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। बसपा प्रत्याशी शिफाउल मलिक ने निर्दलीय प्रत्याशी रईस मलिक के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया।
उधर, भाजपा भी पार्टी से बागी होकर निर्दलीय नामांकन करने वाले अवनीश अग्रवाल को मनाने में सफल रही। पूर्व विधायक नरेश सैनी ने उनका नामांकन वापस कराया। चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। इनमें बसपा प्रत्याशी शिफाउल मलिक व निर्दलीय प्रत्याशी अवनीश अग्रवाल, आईरा अब्दुर व आसमां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया
अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समेत आठ निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जबकि सदस्य पदों पर नामांकन करने वाले 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। इनमें वार्ड एक से नरेंद्र व रविंद्र, वार्ड तीन से राजकुमार व विशाल, वार्ड पांच से आरिफ, वार्ड आठ से अनीसा व हुसना, वार्ड 10 से कौसरजहां व नूरजहां, वार्ड 11 से जैबा मलिक व सुहैला शामिल है। इसी के साथ सभी 13 वार्डों में सदस्य पद के लिए 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह
अध्यक्ष पद के लिए
प्रत्याशी- -पार्टी
संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी- भाजपा
अब्दुल रहमान निर्दलीय
अहतशामुलहक निर्दलीय
इकराम निर्दलीय
नजमाउल्लाह निर्दलीय
मोहम्मद रईस निर्दलीय
शाह महमूद हसन निर्दलीय
हिना निर्दलीय