सहारनपुर में भाजपा के शहर विधायक राजीव गुंबर ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड में विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस हत्याकांड का श्रेय अपनी सरकार को दे रहे हैं। साथ ही वह कह रहे हैं अब सहारनपुर के गुंडों की बारी है। जबकि प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच प्रदेश सरकार करा रही है।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने महापौर पद के लिए किया नामांकन
निकाय चुनाव में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान शहर विधायक राजीव गुंबर ने यह विवादित बयान दिया। राजीव गुंबर ने कहा, 'यूपी की योगी सरकार गुंडे माफियाओं को मिट्टी में मिलाने के लिए बुलडोजर चला रहे हैं।
कहा कि माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को ऊपर पहुंचा दिया है।उसके बाद वह लोगों से इस बात का समर्थन भी मांग रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, प्रयागराज के बाद अब सहारनपुर के गुंडों का नंबर है।' वहीं विधायक का यह भी बयान चर्चा का विषय बना है।