फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने देवबंद से मदरसा छात्र को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बुधवार दोपहर हाईवे स्थित मदरसा जकरिया से इस्लामी तालीम हासिल कर रहे रोहिंग्या छात्र मुजीबुल्लाह (19) को हिरासत में लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद एजेंसी की टीम उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मुजीबुल्लाह मदरसे में एक माह से अरबी कक्षा छह में पढ़ रहा था। वह सोविता फरिका राज्य अरकान (म्यांमार) का निवासी है और मोहल्ला महल में किराए पर रह रहा था। उसके पास से संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त कार्यालय (यूएनएचआरसी) का पंजीयन कार्ड भी मिला है। बताया गया कि उसका कोई मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मदरसे के मोहतमिम मुफ्ती शरीफ खान कासमी का कहना है कि छात्र के पास शरणार्थी का वैध कार्ड था। इसी आधार पर उसे दाखिला दिया गया था।
कोर्ट में पेश करने के बाद टीम मुजीबुल्ला को उत्तराखंड नंबर की इनोवा कार में रेलवे रोड पुलिस चौकी पर पहुंची। कुछ देर बाद खानकाह पुलिस चौकी के दो सिपाहियों ने टीम को एक बैग दिया। माना जा रहा है कि बैग में छात्र के कपड़े व अन्य सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें