फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- दहेज की खातिर परेशान करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुुतुबशेर के हबीबगढ़ में लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। आरोप है कि विवाहिता को दहेज की खातिर परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के हबीबगढ़ में शनिवार की शाम साढ़े सात बजे घटना हुई। पति और ससुरालिए फरार हो गए। क्षेत्र के पक्का बाग निवासी सुहालिया (21) की लव मैरिज मोहल्ले में ही रहने वाले शाहवेज से हुई थी। इसके बाद से यह हबीबगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शाम को चुनरी का फंदा बनाकर सुहालिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दहेज की खातिर विवाहिता को परेशान किया जा रहा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस के पास तहरीर आ गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पति और ससुरालिए फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें