फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद कोतवाली में 15 फरवरी को महापंचायत करेगी भीम आर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। मायापुर गांव के अनूसूचित समाज के राजन हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा भीम आर्मी ने 15 फरवरी को देवबंद कोतवाली में महापंचायत करने का एलान किया है। भीम आर्मी पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि न्याय की मांग को लेकर सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने अनुसूचित समाज के लोगों को साथ लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शौर्य अंबेडकर ने कहा कि खेड़ामुगल चौकी क्षेत्र के मायापुर निवासी अनुसूचित समाज के राजन का शव 29 जनवरी को बीरपुर गांव में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला था। मामला हत्या का था और मृतक के परिजनों ने कई लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन उसके बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। तीन दिन पहले समाज के लोगों ने डीएम व एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। मगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में भीम आर्मी चुप नहीं बैठेगी। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी 15 फरवरी को देवबंद कोतवाली में महापंचायत करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें