बड़गांव (सहारनपुर)। मां को दौरा पड़ने पर उसकी गोद से दो माह का बच्चा छूटकर गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को किसी ने सूचना दे दी कि बच्चे को फर्श पर पटककर मारा गया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को यही पता चला कि बच्चा उसकी मां की गोद से छूटकर गिरा था।
मामला थाना बड़गांव थाने के शिमलाना गांव का है। महिला का उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान महिला को दौरा पड़ गया। दौरे की हालत में जब वह अपने दो दिन के नवजात शिशु को लेकर कमरे से बाहर आ रही थी तो बच्चा फर्श पर गिर गया और मां भी बेहोश हो गई। फर्श पर गिरने से नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जबकि नवजात को दफना दिया गया। इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक महिला को दौरा उठता है। जब वह बच्चे को लेकर कमरे से बाहर आ रही थी तो बच्चा उसके हाथों से छूट कर गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे को परिजनों ने दफना दिया है।