ये सावधानी जरूरी
अनजान शख्स की कॉल, एसएमएस या सोशल मीडिया पर संदेश और लिंक का जवाब न दें। बैंक, एजेंसी, लोन ब्रांच के नाम पर किसी अनजान कॉलर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार कार्ड या उसका नंबर, पैन कार्ड, ओटीपी ना बताएं। लोन, बीमा, पैसे दोगुने करने जैसे लालच में ना आएं।
ये हैं पुलिस की दुश्वारियां
- दूसरे राज्यों में पहुंचने के लिए अतिरिक्त टीमों और खर्च की जरूरत
- आरोपियों तक जाने के लिए बाहरी पुलिस का सहयोग नहीं मिलना
- दूसरे प्रदेश में दबिश के समय पुलिस टीम पर हमले का डर
- पुलिस के जाने से पहले ही सूचनाएं लीक होने की स्थिति
- साइबर मामलों में आरोपियों का आसानी से पता न चलना
- स्थानीय साथी पुलिस से बचने में करते हैं गिरोहों की मदद
मंडल के दो जिलों से एक भी रिपोर्ट नहीं
सहारनपुर में मंडलीय साइबर थाना है। अभी तक नौ मामले दर्ज हुए हैं, जो सभी सहारनपुर के लोगों से जुड़े हैं। मुजफ्फरनगर अथवा शामली से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, जबकि मंडल के तीनों जिले के लोग साइबर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: विकास और निर्माण कार्यों से भटका एमडीए, सामने आई बड़ी सच्चाई
ये मामले हुए दर्ज
- खाताखेड़ी निवासी युवक के खाते से धोखाधड़ी कर 73 हजार रुपये निकाले गए।
- देवबंद निवासी व्यक्ति के खाते से तीन लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाले गए।
- जनकपुरी क्षेत्र की महिला की बेटी को अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल किया गया।
- सरसावा निवासी युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर एक लाख रुपये ठगे।
- देवबंद निवासी व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी करके डेढ़ लाख रुपये निकाले गए।
- सरसावा निवासी युवक के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख निकाले।
- तीतरो के रहने वाले व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये निकाले।
- देवबंद निवासी युवक के खाते से धोखाधड़ी कर आठ लाख रुपये निकाले।
नोट : इनमें एटीएम कार्ड बंद होने, लोन दिलाने और एफडी के बहाने से रुपये ठगने के मामले भी शामिल हैं।
साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक रहने की जरूरत है। अनजान कॉल करने वाले से सावधान रहें, किसी को अपना आधार कार्ड नंबर, एटीएम कार्ड नंबर आदि की जानकारी साझा ना करें।
- राजेश कुमार, एसपी सिटी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/