फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: त्योहारी सीजन के लिए बनाया गया नया ट्रैफिक प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आगामी करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, भैयादूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए योजना तैयार की है। शहर को जाम से बचाने के लिए प्रमुख स्थानों और मार्गों पर यातायात कर्मी तैनात कर दिए। इसके साथ ही मुख्य बाजारों में तिपहिया-चार पहिया वाहनों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

त्योहार शुरू हो चुके हैं और शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। करवा चौथ की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजारों में पहुंच रही हैं। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीद गंज, बाजोरिया रोड, कोर्ट रोड, अंबाला रोड और घंटाघर चौक पर जाम लगा रहा। वाहन रेंगते नजर आए। 10 मिनट की दूरी आधे घंटे में तय हुई। त्योहारों के दौरान शहर में जाम से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने योजना बनाई है। श्रीराम चौक, दाल मंडी पुल, पुल जोगियान, चौकी सराय पुल पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। संबंधित थाने के बाजारों में पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। इनके अलावा श्रीराम चौक से नेहरू मार्केट, शहीद गंज, सर्राफा बाजार और रानी बाजार में ई-रिक्शा, ऑटो पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रमुख स्थानों और चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

वर्जन
त्योहारों के दौरान शहर में जाम से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। प्रयास रहेगा कि बाजार में जाम न लगे। इसके लिए यातायात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें