फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इकनॉमिक एडवाइजर से मुलाकात कर व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडिशनल इकनॉमिक एडवाइजर नीति आयोग शादाब एम खान से मुलाकात कर सुझाव दिए। शादाब एम खान जिले के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर की मूलभूत आवश्यकताओं एवं व्यापारियों एवं उद्यमियों की मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों को नीति आयोग के माध्यम से भारत सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने सरसावा के नागरिक हवाई अड्डे से जल्द से जल्द हवाई सेवा शुरू कराने की मांग की। साथ ही रेलवे स्टेशन पर सभी प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध कराने, वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने और प्रदूषण के नियंत्रण हेतु सहारनपुर में वाहनों के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग रखी।
स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के नजदीक प्रस्तावित नए औद्योगिक क्षेत्र में होजरी उद्योगों के लिए क्लस्टर स्थापित करने एवं एक हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थापित करने का सुझाव दिया। प्रतिनिधिमंडल में महानगर महामंत्री अजय शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष साहिल गाबा, महानगर युवा अध्यक्ष अंकित जैन, महानगर उपाध्यक्ष संजय मोहन गुप्ता, प्रवीण गाबा, पवन गुप्ता, सुनील भगत, प्रशांत गोयल, गौरव गोयल, आलोक मित्तल, विजय कुमार एवं अर्जुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें