फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरकरार, नहीं संभल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरकरार, नहीं संभल रहे लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह के समय मिलने वाली छूट में सरकार की गाइडलाइन का खूब उल्लंघन किया जा रहा है। बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सामान की दुकानें भी खुल रही हैं।
यह स्थिति तब है, जब जनपद में रोजाना 400 से अधिक कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे हैं और सात से दस लोगों की जान जा रही है। मंगलवार की सुबह भी रोजाना की तरह घंटाघर, नेहरू मार्केट, चौक फव्वारा, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, सब्जी मंडी, खानआलमपुरा, कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, नुमाइशकैंप, खलासी लाइन, शारदानगर, रेंच का पुल, कंबोह का पुल, चिलकाना रोड, हकीकतनगर सहित अनेक बाजारों में दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। कहीं पर भी शारीरिक दूरी का पालन होता नजर नहीं आया। आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सामग्री की दुकानें भी खुली हुई दिखी।
विज्ञापन

बाजोरिया रोड पर ज्यादा बुरा हाल
सहारनपुर। देहरादून चौक से लेकर जिला अस्पताल चौक तक चिकित्सकों के क्लीनिकों के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लंबी-लंबी लाइन लग रही है। यहां भी शारीरिक दूरी व सरकार की गाइड लाइन पालन नहीं किया जा रहा। पुलिस की ओर से भी कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन

कार्रवाई रहेगी जारी, काटे गए चालान: एसपी
सहारनपुर। पुलिस ने मंगलवार को भी शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में चेकिंग अभियान चलाकर गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर लोगों के चालान काटे। इसके अलावा बेवजह घूमने और मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई की गई। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें