सहारनपुर। जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सर्किट हाउस में बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के अधिकारी मौजद रहे। इसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, जर्र, विद्युत लाइने, ओवरलोडिंग तथा खराब ट्रांसफार्मरों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर बल दिया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने निर्देश दिए कि बकरीद, गर्मी के दौरान जिले में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित अवधि में बदला जाए। उन्होंने कहा कि जनता सर्वोपरि है, आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में नगर विधायक राजीव गुंबर, देहात विधायक आशु मलिक, बेहट विधायक उमर अली खान समेत विद्युत निगम के अधिकार मौजूद रहे।