फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य दिवस पर एनसीडी सेल को मिला मीटिंग हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एनसीडी मीटिंग हॉल का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक द्वारा फीता काटकर किया गया। इसी मौके पर उनके द्वारा वर्ष 2022-23 की थीम हमारा गृह हमारा स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि जीवनशैली में आ रहे निरंतर परिवर्तन के कारण ब्लड प्रेशर, मधुमेह जैसी बीमारियां दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. नवदीप गुप्ता व डॉ. संजय यादव द्वारा वहां मौजूद समस्त कर्मचारियों को तेल युक्त पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एनसीडी सेल की नोडल अधिकारी सहित समस्त कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद, डॉ. ख्वाजा खय्याम, अंशिका, मुदस्सर अली, लोहित भारती, बुशरा अंसारी, चेतन मदान, सूर्य प्रताप, प्रतीक, कविता, पंकज, सल्तनत, दीपा, दीपांशु, शिखा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें