फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

266 दिन बाद आज से चलेगी नौचंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
23 मार्च से बंद हो गया था नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन
विज्ञापन

अब प्रयागराज तक का सफर कर पाएंगे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर।
कोरोना काल में 266 दिन के बाद सहारनपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सोमवार से चलेगी। सोमवार को शाम पांच बजे से ट्रेन सहारनपुर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली, वाराणसी, जम्मू सहित अन्य प्रमुख स्टेेशनों के लिए ट्रेनें मिलने के बाद से यात्री नौचंदी एक्सप्रेस का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यात्रियों को प्रयागराज तक सफर का विकल्प मिल सकेगा।
उत्तर रेलवे की ओर से फिलहाल स्पेशल रेल सेवा के रूप में ट्रेन का संचालन किया जाएगा। नई समय सारिणी के अनुरूप 04512 नौचंदी एक्सप्रेस शाम पांच बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। पहले इसकी रवानगी शाम 04.50 बजे होती थी। यह ट्रेन यहां से चलकर मेरठ, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते अगले दिन सुबह 10 बजे तक प्रयागराज पहुंचेंगी। इस ट्रेन में स्लीपर के 10, एलएसआर के दो, सामान्य श्रेणी के पांच,एसी टू के दो, एसी थ्री और एसी फर्स्ट के एक-एक कोच रहेंगे। इसलिए सभी श्रेणी में यात्रियों को सफर का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस के लिए यात्री लंबे समय से इंतजार में थे। इस ट्रेन से प्रयागराज के अलावा कई अन्य प्रमुख स्टेशनों तक सफर का लाभ भी रेल यात्री को मिलेगा। उन्होंने बताया कि डिबरूगढ़ से अमृतसर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन पहले की तरह 14 और 16 दिसंबर के लिए रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें