भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड से की शुरुआत
मोहम्मद अमान के क्रिकेट करियर की शुरुआत सहारनपुर के भूतेश्वर क्रिकेट ग्राउंड से हुई। यहां राजीव गोयल से उन्होंने क्रिकेट की शुरुआती कोचिंग ली। लेकिन माता-पिता का साया सिर से उठने के बाद एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने इनको अच्छे प्रशिक्षण के लिए बाहर भेजा।
मोहम्मद अमान 2016-17 में अंडर-14, 2017-18 अंडर-14, 2018-19 में अंडर-16, 2019-20 में-अंडर 16 और 2022-23 में अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं।