फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ईरान के कुम शहर में है नानौता का बरकत, रोज फोन कर जान रहे हाली

Sat, 07 Mar 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जाफर अब्बास का बेटा बरकत अली ईरान में रहकर दीनी तालीम हासिल कर रहा है। बरकत अली पिछले चार वर्षों से ईरान के इस्फहान शहर स्थित एक दीनी मदरसे से मौलवीयत की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिजन रोजाना फोन कर हाल जान रहे हैं। बरकत अली के छोटे भाई रहमत अली ने बताया कि बरकत अली 30 मई 2025 को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए दोबारा ईरान गए थे। फिलहाल वह ईरान के कुम शहर में रह रहे हैं और वहीं रहकर अपनी दीनी शिक्षा जारी रखे हुए हैं। हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे टकराव की खबरों के चलते बरकत अली के परिजन शुरुआत में चिंतित थे। हालांकि, अब परिवार के लोग राहत महसूस कर रहे हैं क्योंकि बरकत अली पूरी तरह सुरक्षित और सही सलामत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें