फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम कटने की आ गई थी नौबत, साहिल ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
सोफिया हिन्दी मीडियम हाई का टॉपर 91.67 साहिल - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली साहिल की कहानी उन लोगों के लिए सीख है, जो मुसीबतों में अपने लक्ष्य छोड़ देते हैं। पैसे न होने की वजह से साहिल का नाम स्कूल से कटने की नौबत आ गई थी और उसके पिता निधन भी 2011 हो गया, लेकिन दादा ने मुफलिसी में भी साहिल की पढ़ाई को प्राथमिकता दी तो सहिल ने भी जिला टॉप कर दादा का सम्मान बढ़ा दिया। आईएएस अधिकारी बनना साहिल का लक्ष्य है।
विज्ञापन

किशनपुरा निवासी साहिल पुत्र स्व. राजकुमार चाहल कोर्ट रोड स्थित सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल का छात्र है। शनिवार को यूपी बोर्ड के नतीजे आए तो हाईस्कूल में साहिल ने जिला टॉप करते हुए 91.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। साहिल ने इसका श्रेय अपने दादा आत्माराम, दादी संतोष, मां रीना, बुआ शांता और स्कूल स्टाफ को दिया है। साहिल ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। परिवार की हालत बेहद खराब और रोजी-रोटी का भी संकट है। उसकी दो छोटी बहनें वंशिका और तनिष्का हैं। पैसे की वजह से स्कूल से एक बार उसका नाम कटने की नौबत आ गई, लेकिन तब दादा ने फैसला लिया वह मजदूरी कर उसे पढ़ाएंगे। साहिल ने बिना ट्यूशन के ही पढ़ाई की और घर पर भी कोई पढ़ाने वाला नहीं है। रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई कर साहिल ने परीक्षा की तैयारी की और अब जिला टॉप कर खुद का, स्कूल और परिवार का नाम रोशन कर दिया। इंग्लिश पढ़ना साहिल को बेहद पसंद है और वह आईएएस अधिकारी बनना चाहता है।
विज्ञापन

---------------------
-- विषय----------------प्राप्त किए नंबर
-- हिंदी------------------91
-- अंग्रेजी---------------92
-- गणित---------------98
-- विज्ञान--------------95
-- एसएसटी------------82
-- संस्कृत--------------92
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें