सहारनपुर। अमर शहीद धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ की ओर से शनिवार को एक अंतर जनपदीय वेबीनार का आयोजन किया । इसमें गुर्जर इतिहास और 1857 की क्रांति में योगदान विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
शनिवार को हुई वेबीनार में मुख्य वक्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश चौधरी ने कहा 1857 की क्रांति वास्तव में धन सिंह कोतवाल के नेतृत्व में हुई । इसमें उनके आह्वान पर आसपास के गांवों ने बहुत बढ़ चढ़कर भाग लिया । क्रांति का जिम्मेदार मानते हुए अंग्रेजों ने उनके गांव पर 4 जुलाई 1857 को तोपों से आक्रमण कर दिया। इसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए और बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए थे। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा जनपद सहारनपुर में लगाई जाएगी। साथ ही पत्थर पर सहारनपुर जनपद के उन शहीदों का नाम अंकित कराया जाएगा जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया था। शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना, रामपाल सिंह, सुरेंद्र नागर, बलबीर सिंह तोमर, डॉ. विकेश चौधरी, डॉ. राकेश छोक्कर, सुरजीत कुमार सिंह आदि ने भी विचार रखे। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र सिंह अटल ने की।
इस दौरान सुखपाल सिंह, शोभित कुमार, ब्रहम सिंह बैंसला, मनीष चौधरी, अजीत कुमार सिंह, कैप्टन सुभाषचंद्र, डॉक्टर कुलदीप सिंह, आकाश नागर, बृजेश, अर्पित सिंह, सुनील बासट्टा , डॉ. राकेश राणा , अश्वनी कुमार, प्राणवीर सिंह, डॉ. विकास चौहान, डॉ, महिपाल सिंह, ब्रहमपाल सिंह लखवाया आदि रहे।