फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नकुड़ सीट बनी सबसे हॉट, सभी दलों में टिकट को लेकर सियासी हलचल

Wed, 11 Nov 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले की सातों विधानसभा में फिलहाल सबसे ज्यादा नकुड़ विधानसभा सीट चर्चा में है। बहुजन समाज पार्टी ने नरेश सैनी के नाम की घोषणा कर चुनावी सरगर्मियों को बढ़ा दिया है। वहीं भाजपा, सपा और कांग्रेस में भी संभावित प्रत्याशियों को लेकर राजनीतिक हलकों में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बसपा ने नरेश सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित कर अन्य दलों के सामने चुनावी चुनौती पेश कर दी है। बसपा अपने परंपरागत वोट बैंक के साथ अन्य वर्गों को साधने की रणनीति पर काम कर सकती है। वहीं, भाजपा में टिकट के लिए विधायक मुकेश चौधरी और पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख सुभाष चौधरी भी दावेदार है। हालांकि भाजपा की ओर से अभी किसी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। पार्टी किसे मैदान में उतारती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
समाजवादी पार्टी में भी नकुड़ सीट को लेकर नए राजनीतिक समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी की जल्द सपा में एंट्री होने की चर्चा है। वह भी बयान दे चुके हैं कि नकुड़ विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं, चौधरी रूद्रसेन परिवार, फरहाद आलम, साहिल खान भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि गठबंधन में यह सीट किसके पास रहेगी अभी यह तय नहीं है, लेकिन कांग्रेस भी इस सीट पर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए प्रत्याशी चयन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।
विज्ञापन


जिले में सात विधानसभा सीट
जिले में सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, बेहट, देवबंद, रामपुर मनिहारान, नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट है। नकुड़ विधानसभा सीट पर सभी दलों की गतिविधियां महत्वपूर्ण हो गई हैं। जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दे और नेताओं की व्यक्तिगत पकड़ चुनाव की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। फिलहाल यहां पर बसपा ने अपना पत्ता खोल दिया है, जबकि भाजपा और सपा के फैसलों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें