सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को हुई मंडलीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर-ए की टीम विजेता बनी, जबकि शामली-ए की टीम उप विजेता रही। मेजबान सहारनपुर के खिलाड़ी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के चेयरमैन ओमप्रकाश सिंह वर्मा और प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में तीनों जनपदों की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में मुजफ्फरनगर-ए और शामली-ए की टीम पहुंची। मुजफ्फरनगर-ए ने यह मुकाबला 28-16 के अंतर से जीत लिया। निर्णायकों में कबड्डी कोच संजीव कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, अंकित कुमार, धीरज कुमार, रजत कुमार, आशीष कुमार शामिल रहे। समापन पर मुख्य अतिथि रहे महापौर संजीव वालिया ने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, बृजेश कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, मुस्तकीम अंसारी, अनुज कुमार, जयेंद्र, पवनेश आदि मौजूद रहे।