फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से शादीशुदा निकला पति, फिर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
-- ससुरालियों पर मारपीट कर घर से निकालने का भी आरोप
विज्ञापन

-- एक माह पहले हुई थी शादी, मायके में रह रही पीड़िता
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एक युवती के साथ धोखाधड़ी से शादी कर ली गई, जबकि पति पहले से शादीशुदा था। इस बात का पता लगने पर पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति सहित ससुरालियों पर मारपीट करने आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नवविवाहिता ने बताया कि 29 जनवरी को क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक से उसकी शादी हुई थी। परिवार के लोगों ने शादी में तीन लाख रुपये खर्च किए थे। वह जब विदा होकर ससुराल गई तो पता चला कि उसके पति की पहले से शादी हुई है। इस बाबत पति से पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज कम लाने के भी ताने मारने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। एक फरवरी को उसके भाई ससुराल आए तो उनके साथ भी अभद्रता करने के साथ मारपीट की। इसी दिन पति ने उसे तीन तलाक देकर पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें