फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहा के खिलाफ उतरीं मुस्लिम महिलाएं

Thu, 04 May 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विरोध करती मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद  में तीन तलाक के विरोध में देवबंद से आंदोलन शुरू करने की राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ की अध्यक्ष फरहा फैज की घोषणा पर मुस्लिम महिलाएं बिफर गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर दो टूक कहा कि फरहा फैज देवबंद पहुंचतीं हैं तो हर स्तर पर उनका विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देवबंद में फरहा को पनाह देने वाले मौलवी के खिलाफ भड़ास निकालते हुए दारुल उलूम के मोहतमिम से उसकी डिग्री वापस लेने की मांग भी की। 

राष्ट्रवादी मुस्लिम महिला संघ की अध्यक्ष फरहा फैज ने तीन तलाक के विरोध में चार मई को देवबंद से आंदोलन का बिगुल फूंकने का ऐलान किया था। बुधवार को पब्लिक गर्ल्स इंटर कालेज में हुकुके तहाफ्फुज ख्वातीन मंच से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने प्रेसवार्ता कर कहा कि अगर फरहा देवबंद पहुंचकर आंदोलन की शुुरुआत करेंगी तो उन्हें मुस्लिमों के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सबा हसीब सिद्दीकी ने कहा कि कुछ तथाकथित मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक को मुद्दा बनाकर इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश में लगी हैं। 

उन्होंने कहा कि तमाम मुस्लिम महिलाएं शरीयत की पाबंद हैं और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का समर्थन करती हैं। फरहा फैज अगर इस्लामी तालीम के बारे में जानती हैं तो वे यहां की मुस्लिम महिलाओं से  डिबेट करें। 

जामिया इल्हामिया लिल बनात की संचालिका खुर्शीदा खातून ने कहा कि एक तथाकथित मौलवी फरहा फैज जैसी महिलाओं को पनाह देकर मुस्लिम समाज को रुसवा कर रहा है। महिलाएं ऐसे मौलवियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें देवबंद छोड़ने पर मजबूर करेंगे।

उन्होंने चेतावनी दी यदि फरहा के देवबंद पहुंचने पर माहौल खराब होता है तो उसकी जिम्मेदारी उक्त मौलवी और पुलिस प्रशासन की होगी। इस मौके पर शीबा ऐजाज, सायमा, फातिमा, सबीहा, साजिदा खातून, गुलफशां राव, रुबानी शहजाद, जीनत, इफ्फत, सफीहा गौहर, शाइस्ता परवीन आदि मौजूद रहीं। 

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद मुस्लिम महिला अमातुल्ला ने कहा कि शरीयत के फैसले से तमाम मुस्लिम महिलाएं संतुष्ट हैं। फरहा फैज जैसी महिलाओं को देवबंद में पनाह देने वाले मौलवी पर हैरत है कि उसका इमान उसे इजाजत कैसे दे रहा है। साथ ही अमातुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शरीयत में दखलअंदाजी करने के बजाए गरीब महिलाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें