अफरोज ने मामले में केंद्रीय गृहमंत्री सहित मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और मानवाधिकार आयोग में इंसाफ की गुहार लगाई थी। वहीं, अदालत में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और 24 घंटे में पुलिस को आख्या प्रस्तुत करने आदेश दिए थे।
जीशान के मामले में नामजद हैडकांस्टेबल को हुआ ब्रेन हैमरेज
जीशान हत्याकांड के मामले में नामजद हैडकांस्टेबल ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हैड कांस्टेबल सुखपाल सिंह (53) गोपाली पुलिस चौकी पर तैनात है। शुक्रवार की रात सुखपाल को ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसके चलते शहर के एक निजी अस्पताल में सुखपाल को भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने सुखपाल सिंह को आईसीयू में रखा हुआ है। क्योंकि, हालत नाजुक बनी है। पुलिस के मुताबिक, जीशान हैदर की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश के बाद से सुखपाल तनाव था, जिसके चलते उसको ब्रेन हैमरेज हुआ है। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि सुखपाल एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। सुखपाल को ब्रेन हैमरेज हुआ है।
यहां तैनात हैं उपनिरीक्षक, हो सकती है निलंबन की कार्रवाई
जीशान हैदर की मौत के मामले में नामजद किए उपनिरीक्षक अलग-अलग जगहों पर तैनात हैं। उपनिरीक्षक यशपाल सिंह बड़गांव थाना में तैनात हैं, जबकि असगर अली बादशाही बाग और ओमबीर सिंह की चुनाव सेल में तैनात है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि नामजद 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिनको जल्द निलंबित किया जा सकता है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगीः अफरोज
मृतक जीशान हैदर की पत्नी अफरोज ने कहा कि जिसने गलत किया, उसको सजा मिलनी चाहिए। वह रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए जाने पर अदालत का आभार जताती हैं। उनकी इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।