फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को घेरा

विज्ञापन
सहारनपुर के राधा विहार रोड़ नुमाइशकैंप में अतिक्रमण करने गयी निगम टीम का घिराव करते क्षेत्रवासी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नुमाइश कैंप क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को स्थानीय लोगों ने घेरकर हंगामा कर दिया। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन

नगर निगम बीते कई दिन से अलग-अलग क्षेत्रों में अतिक्रमण हटा रहा है। इसी क्रम में टीम अतिक्रमण प्रभारी दानिश नकवी और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश कैंप, गोपाल नगर में जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम को देखकर लोगों में खलबली मच गई। जैसे ही नगर निगम की टीम ने सड़कों पर रखे सामान को ध्वस्त करना शुरू किया और सामान जब्त करना शुरू किया तो लोग इकट्ठा हो गए। कई लोग जेसीबी के सामने खड़े हो गए और अतिक्रमण नहीं हटाने देने की बात कही। इसे लेकर काफी देर तक बहस होती रही। कुछ लोगों ने कहा कि वह खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे। इसके लिए उन्हें समय दिया जाए। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी 15 दिन का समय देते हुए टीम को लेकर लौट गए। कर्नल बीएस नेगी और दानिश नक्वी ने कहा कि यदि 15 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर निगम सख्ती के साथ काम करेगा। निगम की टीम में कैप्टन नरेश, हेमराज, बिक्रम, नवाबुद्दीन, नगर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें