फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया खाद के लिए कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सहकारी समितियों द्वारा किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व पीसीसी सदस्य व नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेकान्त सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम देवेन्द्र कुमार पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा कि 21 अगस्त को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों मांग के संदर्भ में सभी अधिकारियों के माध्यम से आपको एक ज्ञापन प्रेषित किया था किन्तु इस समस्या के समाधान हेतू प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इस मौके पर सत्यसंयम भूर्यान, आबिद हसन, खलील अहमद, अर्जुन, शाहिद, जहीर अहमद, प्रवेश, इसरान, बाबर, जावेद, नसीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें