फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सफाई सर्वेक्षण में नगर पंचायत सुल्तानपुर आई जिले में अव्वल

Sat, 19 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। शहरी एवं आवासन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराए गए सफाई सर्वेक्षण में नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना को जिले में पहला स्थान मिला है। प्रदेश में 120 वें स्थान पर है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि भारत सरकार के शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा कराए गए सफाई सर्वेक्षण में पूरे देश में नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना को 387 वां स्थान मिला है। नगर पंचायत को जीएफसी में भी प्रथम स्टार मिला है। उन्होंने कहा कि यह सब कार्य नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की मेहनत एवं कार्य के प्रति लगन का नतीजा है। ईओ ने कहा कि सफाई व्यवस्था में देश, प्रदेश तथा जिले में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने में चेयरपर्सन फूल बानो अंसारी, कार्यक्रम प्रबंधक जसलीन जुनेजा जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्तम पूनिया, बीएसएम प्रभारी अब्दुल राजिक, सफाई नायक अमित कुमार, नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर मुंतजिर, जगपाल उपाध्याय, शिवनंदन शर्मा, पारुल रोहिला, आशु सैनी आदि सहयोग रहा है।
विज्ञापन


इन कारणों से मिला पहला स्थान
- कस्बे में डोर टू डोर जाकर कूड़ा संग्रहण किया गया.
- एकत्रित कूड़े कचरे का पृथकीकरण किया गया।
- जनता को सफाई व्यवस्था बनाने के लिए जागरूक किया गया।
- सड़क तथा नालियों की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की गई।
- एजेंसी द्वारा कस्बे के लोगों से ली गई फीडबैक उत्तम रही।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें