फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम स्थापित करेगा एक और गोशाला, तलाशी जा रही जमीन

Sat, 30 Aug 2025 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा संचालित गोशाला में क्षमता से तीन गुणा अधिक गोवंश रखे जाने के बाद भी सड़कों से गोवंश कम नहीं हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम एक और गोशाला स्थापित करने की तैयारी में है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब छह वर्ष पहले नवादा रोड पर गोशाला स्थापित की थी, जिसकी क्षमता करीब 250 गोवंश रखने की है, लेकिन गोवंश की अधिक संख्या के चलते यहां 550 से अधिक गोवंश का पालन-पोषण किया जा रहा है। नगर निगम गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रयोग भी कर रहा है। यहां 26 प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी ऑपलाइन और ऑनलाइन बिक्री की जाती है। गोशाला की वजह से नगर निगम सहानपुर की प्रदेश ही नहीं, देशभर में पहचान है। इसके बावजूद महानगर में गोवंश सड़कों पर भटक रहा है। ऐसे में नगर निगम एक और गोशाला स्थापित करने की योजना बना चुका है। जमीन की तलाश जारी है। फिलहाल बेहर रोड पर माहेश्वरी गांव में कचरा निस्तारण के लिए खरीदी गई जमीन से दस बीघा जमीन लेने पर विचार चल रहा है, जहां गोशाला स्थापित की जा सके।

नगर निगम आवारा गोवंश के पालन-पोषण के लिए काम कर रहा है। सहारनपुर की गोशाला देश की शीर्ष गोशालाओं में से एक है, लेकिन फिर भी सड़कों पर गोवंश है। ऐसे में एक और गोशाला स्थापित की जानी है, जिसके लिए जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संदीप कुमार मिश्रा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें