सहारनपुर में नगर निगम ने कार्रवाई की।
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नगर निगम की टीम ने ढ़ोली खाल के कबाड़ी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क पर रखे गए कार के छह दरवाजे एवं 170 टायर जब्त किए गए। साथ ही 17 दुकानदारों से साढे़ आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।