फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेग्रीगेशन प्लांट लगाने की तैयारी

विज्ञापन
गाजियाबाद में प्लांट को देखते महापौर और अन्य अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कचरे की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम जल्द ही सेग्रीगेशन प्लांट लगाएगा। महापौर संजीव वालिया ने सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों को साथ लेकर दो दिन पहले ही गाजियाबाद और मेरठ में लगे प्लांट का दौरा किया है।
विज्ञापन

नगर निगम के गठन को करीब 11 वर्ष बीत चुके हैं, मगर नगर निगम अभी तक कचरा प्रबंधन की ठोस व्यवस्था नहीं कर सका है। मगर अब चीजें बदलती नजर आ रही हैं। नगर निगम ने डंपिंग ग्राउंड के लिए बेहट रोड स्थित गांव माहेश्वरी खुर्द में जमीन खरीदी है। इसी भूमि पर सेग्रीगेशन प्लांट लगाने की योजना नगर निगम बना रहा है। इसी मकसद को पूरा करने के लिए महापौर संजीव वालिया ने सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमित तोमर आदि को साथ लेकर रविवार को गाजियाबाद और मेरठ के प्लांट का दौरा किया। उन्होंने वहां कचरे के छटनी की प्रक्रिया को देखने के साथ ही अधिकारियों से प्लांट के खर्च, मशीनों के संचालन आदि पर भी बात की।
शहर से निकलता है करीब 300 मीट्रिक टन कचरा
नगर निगम सहारनपुर से प्रतिदिन करीब 300 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। ऐसे में नगर निगम कम से कम 500 मीट्रिक टन क्षमता वाली मशीन खरीदने की तैयारी में है, जिससे अगले कम से कम दस वर्षों में मशीन बदलने की जरूरत ना पड़े। गाजियाबाद में 1500 और मेरठ में 350 मीट्रिक टन क्षमता की मशीन लगी होने की बात अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन

कमेला क्षेत्र में रहेगी अस्थाई व्यवस्था
कमेला क्षेत्र में तालाब की भूमि पर कचरे का करीब 15 मीटर ऊंचा पहाड़ बना है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि हजारों टन कचरे को खाद में परिवर्तित करने के लिए नगर निगम पहले अस्थाई रूप से सेग्रीगेशन प्लांट यहीं पर लगाएगा। यहां पड़े पूरे कचरे का निस्तारण होने के बाद मशीन को बेहट रोड पर शिफ्ट किया जाएगा। कचरा हटाने के बाद नगर निगम तालाब का जीर्णोद्धार करने के साथ ही पार्क विकसित करेगा।
नगर निगम सेग्रीगेशन प्लांट लगाने की सोच रहा है। दो दिन पहले ही मैंने निगम के अधिकारियों के साथ गाजियाबाद और मेरठ में लगे प्लांट देखे हैं। वाकई में सहारनपुर में प्लांट तैयार होने के बाद कचरे से जुड़ी बड़ी समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

-- संजीव वालिया, महापौर।

महापौर को प्लांट की जानकारी देते गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें