फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने एक करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के राजस्व अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दरा मिलकाना में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। भूमि से कब्जा हटवाने के साथ ही मालिकाना हक का बोर्ड भी लगवाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की राजस्व टीम संपत्ति अधिकारी विनय शर्मा के नेतृत्व में बेहट रोड स्थित दरा मिलकाना में पहुंची। यहां नगर निगम की भूमि खसरा नंबर 464 के क्षेत्रफल 0.1130, खसरा नंबर 461 के क्षेत्रफल 0.2150 खसरा नंबर 460 के क्षेत्रफल 0.1430 व खसरा नंबर 462 के क्षेत्रफल 0.2050 की पैमाइश कर निशानदेही की गई। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त भूमि के कुछ क्षेत्रफल पर लोग कब्जा कर खेती कर रहे थे। कब्जों को हटवाया गया है। जमीन की पैमाइश कराने के बाद उस पर बोर्ड लगा दिया गया है। पिलर लगाकर जमीन पर पूर्ण कब्जा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें