फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीकेज मरम्मत के टेंडर मामले में नगरायुक्त ने बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के जल कल विभाग में लीकेज की टेंडर प्रक्रिया में शर्त बदलने की शिकायत मिलने पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जल कल के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए हैं, साथ ही एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन

लीकेज के टेंडर में शर्त बदलने की शिकायत को लेकर पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल पार्षद मंसूर बदर के नेतृत्व में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिला था। पार्षदों का कहना था कि एक दर पर ढाई साल से 11 ठेकेदारों को लाभ देने के लिए टेंडर नहीं किया गया। अभी तक एक भी लीकेज का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ। पूर्व में जब इसकी शिकायत की गई थी, जिसके बाद 30 दिसंबर 2021 को महाप्रबंधक जल ने एक वर्ष के लिए अनुमानित लागत दो करोड़ का टेंडर निकलवाया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से टेंडर नहीं हो सका था। 21 अप्रैल 2022 को दोबारा निकाला गया। इसमें तीन टेंडर आए और इसकी एक वर्ष की अनुमानित लागत दो करोड़ रखी गई। 11 मई 2022 को तीसरी बार इस टेंडर को निकाला गया, जो कि पुरानी पत्रावली से ही निकाला गया, लेकिन पूर्व के टेंडर जो 30 दिसंबर 2021 और 21 अप्रैल 2022 की शर्त नंबर तीन को बदल दिया गया है। नगरायुक्त द्वारा 21 मई को महाप्रबंधक को पत्र लिखा गया है, जिसमें पार्षदों की शिकायत का जिक्र करते हुए जांच कर एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें