सीमा पर भारतीय सेना की शहादत से आक्रोशित सहारनपुर विकास मंच ने शनिवार को पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
शनिवार को कलक्ट्रेट तिराहे पर पाकिस्तान का पुतला दहन करने के बाद युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष आदित्य धारिया, सत्यवान सत्यम और कार्यकारी अध्यक्ष जगदीप ने कहा देश में पहली बार बनी भाजपा सरकार सीमा पर पाक को जवाब दे रही है। इससे बौखलाकर पाक सेना सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है।
इसमें केके पटेल, संजय गुप्ता, नवनीत भारद्वाज, सन्नी दीक्षित, नौशाद, चंद्र प्रकाश बंसल, लवीश खन्ना, उज्ज्वल, विक्रांत, हन्नी, साहिल सचदेवा, हिमांशु गर्ग, रजत ठकराल, संजीव कुमार, आशु ठाकुर, शोभित, पंकज राजपूत, नीरज, आशीष मलिक आदि रहे।