फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन विक्रेता पर केस दर्ज

Sun, 04 Dec 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
गंगोह में राशन गोदाम की सील खुलवाते डीएफएमओ एवं तहसीलदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लखनौती रोड से पकडे़ गए 26 कट्टे चीनी के मामले में डीएम की स्वीकृति के बाद पुलिस ने राशन विक्रेता समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरी तरफ डीएफएमओ ने भी गोदाम की सील खुलवाकर स्टाक की जांच की। 
विज्ञापन


कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने 30 नवंबर को लखनौती मार्ग से एक व्यक्ति को पिकअप वाहन में 26 कट्टे चीनी के साथ पकड़ा था। आपूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी ने स्वीकृति के लिए मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। 

एसडीएम शमशाद हुसैन के निर्देश पर गोदाम पर सील लगा दी। उनकी स्वीकृति मिलने पर गांव झाड़वन के राशन विक्रेता जगमोहन, गांव गांधीनगर निवासी पिकअप वाहन चालक बिरम और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे राशन विक्रेताओं में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन


उधर, शनिवार को प्रिंस चौधरी, तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, एसएमआई देवबंद अरविंद गोवाकर और आपूर्ति निरीक्षक सौरभ गोस्वामी ने गोदाम की सील खोलकर स्टाक की जांच की। डीएफएमओ ने बताया रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें