फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 वाहनों की क्षमता वाली मल्टी लेवल पार्किंग बनेगी

विज्ञापन
रायवाला पार्किंग को लेकर चर्चा करते नगर आयुक्त - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने शहर को पहली मल्टी लेवल पार्किंग देने का खाका तैयार कर लिया है। यह पार्किंग रायवाला क्षेत्र में खाली पड़े करीब 60 बीघा के भूखंड के एक हिस्से पर बनाई जाएगी। इसकी क्षमता पांच हजार वाहन खड़े करने की होगी।
विज्ञापन

रायवाला क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों को वाहन सड़कों पर ही खड़े करने पड़ते हैं, जिसकी वजह से जाम की स्थिति रहती है। अब नगर निगम ने क्षेत्र को मल्टी लेवल पार्किंग देने का निर्णय लिया है। पार्किंग का नक्शा तैयार कर लिया गया है। पांच दिसंबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने की बात कही गई है। 2021 में पार्किंग को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पार्किंग से पहले पार्किंग को जाने वाले मार्ग को भी चौड़ा किया जाएगा।
यहां भी बननी हैं पार्किंग
नगर निगम ने कुछ समय पहले जुबली पार्क में प्रताप मार्केट के पीछे और अंबाला रोड पर रोडवेज बस अड्डे पर भी मल्टी लेवल पार्किंग बनाने का निर्णय लिया था। जुबली पार्क में साधारण पार्किंग बनाई गई है, मगर अभी उसका टेंडर नहीं हुआ है। अंबाला रोड पर बनने वाली पार्किंग की अभी कोई तैयारी नहीं है।
विज्ञापन

कई राज्यों से आते हैं खरीदार
रायवाला कपड़ा मार्केट उत्तर भारत के बड़े कपड़ा बाजारों में से एक है, जिसमें करीब ढाई हजार छोटी-बड़ी दुकानें हैं। यहां केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली तक के कारोबारी व ग्राहक खरीदारी करने पहुंचते हैं।
इन्हें होगा सबसे अधिक लाभ
रायवाला कपड़ा मार्केट के व्यापारियों के साथ ही सराफ बाजार, रानी बाजार, मंडी समिति रोड और खाताखेड़ी क्षेत्र के लकड़ी व्यापारी लाभान्वित होंगे। इनके अलावा खरीदारी के लिए चौपहिया और दुपहिया वाहन लेकर आने वाले ग्राहकों को भी वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने से राहत मिलेगी।
रायवाला क्षेत्र शहर के अति व्यस्त क्षेत्रों में से एक है। पार्किंग नहीं होने की वजह से वाहन सड़कों पर खडे़ किए जाते हैं, जिसकी वजह से जाम रहता है। जाम की वजह से कई बार स्थानीय ग्राहक भी आने से कतराते हैं। मगर पार्किंग बनने से व्यापारियों, दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों और ग्राहकों को लाभ होगा।
राधेश्याम नारंग, मुख्य संरक्षक, रायवाला कपड़ा मार्केट व्यापार एसोसिएशन।
क्षेत्र में पार्किंग की जरूरत कई साल से महसूस की जा रही है। देर से ही सही नगर निगम ने सही कदम उठाने का निर्णय लिया है। पार्किंग बनने के बाद सड़कों पर वाहन खड़े नहीं होंगे, जिससे सड़कें चौड़ी नजर आएंगी और जाम की समस्या खत्म होगी।
बॉबी सुखीजा, कपड़ा व्यापारी, प्रताप नगर, रायवाला।
रायवाला क्षेत्र में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर निगम मल्टी लेवल पार्किंग बनाने जा रहा है। नक्शा तैयार हो चुका है। पार्किंग में पांच हजार वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था होगी। जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू होगा।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।

रायवाला कपड़ा मार्केट में सड़को पर खड़ी गाडियां- फोटो : SAHARANPUR

रायवाला क्षेत्र स्थित निगम की जमीन यहां बनेगी निगम की पार्किंग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें