फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एमएसयू का पहला दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल देंगी स्वर्ण पदक

Thu, 22 Feb 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आज जनमंच प्रेक्षागृह में होगा। जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले विश्वविद्यालय ने जनमंच में दीक्षांत समारोह का अभ्यास किया। इस दौरान राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारियों ने भी जनमंच पहुंचकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं देखी।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा, जिसके मुख्य अतिथि योग आचार्य पद्मश्री भारत भूषण रहेंगे, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि रहेंगी। कुल 12,755 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएंगी। इनमें 4077 छात्र और 8677 छात्राएं शामिल हैं, जबकि एक थर्ड जेंडर है। कुलाधिपति यानी राज्यपाल मंच पर छह विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देंगी, जिनमें दो छात्र और चार छात्राएं हैं। कुलपति प्रो. एचएस सिंह के द्वारा मंच पर 49 स्वर्ण पदक दिए जाएंगे, जिनमें 19 छात्र और 30 छात्राएं शामिल हैं। प्रायोजित स्वर्ण पदक एक है, जो भूगोल की छात्रा को दिया जाएगा। इनके अलावा दीक्षांत समारोह में पांच आंगनबाड़ी को किट प्रदान की जाएगी। साथ ही सात परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 30 विद्यार्थियों को राज्यपाल के हाथों पुस्तकें भेंट की जाएंगी। एक दिन पहले बुधवार को कुलपति और कुलसचिव की मौजूदगी में जनमंच प्रेक्षागृह में दीक्षांत समारोह का अभ्यास किया गया। साथ ही राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था परखी।
देर शाम जिले में पहुंची राज्यपाल

सहारनपुर। बृहस्पतिवार को जनमंच सभागार में होने वाले मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल देर शाम सहारनपुर पहुंच गई। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगी। सुरक्षा के लिहाज से सर्किट हाउस के बाहर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा
-11 बजे कुलाधिपति (राज्यपाल) जनमंच पहुंचेंगी
-11:13 बजे कुलाधिपति, मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का सामूहिक फोटो होगा
-11:41 बजे कुलाधिपति द्वारा दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया जाएगा।
-12:05 बजे उपाधियों को डिजीलॉकर में कुलाधिपति द्वारा प्रविष्टिकरण होगा
-12:07 बजे कुलाधिपति द्वारा पदक दिए जाएंगे
-12:27 बजे पदक प्राप्तकर्ताओं का कुलाधिपति के साथ सामूहिक छायाचित्र होगा।
-12:44 बजे कुलाधिपति विद्यार्थियों को किताबें और फल आदि वितरित करेंगी।
-12:51 बजे कुलाधिपति द्वारा आंगनबाड़ी किट वितरित की जाएगी।
-12:56 कुलाधिपति द्वारा दीक्षांत समारोह के समापन की घोषणा होगी।
-1.30 दिल्ली रोड स्थित रैनबो स्कूल में आंगनबाड़ियों को किट का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें