फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वायरल हुई सांसद कॉल रिकॉर्डिंग, अधिकारी को लेकर तल्ख टिप्पणी

Tue, 29 Sep 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और एक अन्य व्यक्ति के बीच फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इस रिकॉर्डिंग में किसी फैसले को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। मामला चौबारे नामक स्थान से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रसारित रिकॉर्डिंग में फोन करने वाला व्यक्ति खुद को कारी साहब का भाई बताता है। वह सांसद से समझौते के लिए न आने पर सवाल करता है। इमरान मसूद कहते हैं कि पहले लड़के जेल से बाहर आ जाएं। सांसद एक अधिकारी का इलाज करने की बात भी कहते हैं, जो फोन नहीं उठाता। इस पर दूसरा व्यक्ति सांसद को चेतावनी देता है कि सरकार बदलने से उनका इलाज न हो जाए। सांसद इस पर पलटवार करते हुए कहते हैं कि मेरा क्या इलाज होगा।
बहस के दौरान दूसरा व्यक्ति सांसद को अपना प्रतिनिधि बताते हुए गरीब लोगों की बात संसद में उठाने की अपील करता है। वह सांसद पर गरीब आदमी को दबाने का आरोप लगाता है। इस पर इमरान मसूद कहते हैं कि वह किसी की तरफदारी नहीं कर रहे हैं। मामला बढ़ते-बढ़ते जाति और संख्या तक पहुंच जाता है। वहीं, इस प्रकरण को लेकर सांसद ने बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें