फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांसद इमरान मसूद और विधायक शाहनवाज खान हाउस अरेस्ट

Thu, 02 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
अंबाला रोड ​स्थित आवास पर  पुलिस से वार्ता करते सांसद इमरान मसूद
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और विधायक शाहनवाज खान को पुलिस ने मंगलवार देर रात हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल बरेली जा रहे थे, जिन्हें रवाना होने से पहले ही पुलिस ने रोक लिया। इस पर समर्थकों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमें बरेली जाकर पुलिस अधिकारियों से अपनी बात रखनी थी। जिस तरह से हमें बरेली जाने से रोका जा रहा है, यह लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मैं पहले से कहता रहा हूं कि मुसलमान किसी भी एजेंडे का हिस्सा न बनें। भाजपा सरकार अपनी नाकामी को छिपाने के लिए इस तरह के हथकंड़े अपना रही है। फतेहपुर में मस्जिद तोड़ी गई और मजारों को नुकसान पहुंचाया गया। वहां पर सरकार ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।
बुलडोजर तो हम पर चलाया जाएगा। सरकार के पास अपनी नाकामी छिपाने का मात्र एक ही तरीका है कि हिंदू और मुसलमान के बीच नफरत पैदा करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को अक्लमंदी दिखानी पड़ेगी। नफरत के एजेंडे से दूर रहना होगा। लड़का पोस्टर लेकर खड़ा हो जाता है, आप उसके हाथ-पैर तोड़ देते हैं। उस पोस्टर में किसी के प्रति नफरत नहीं है। हम सभी के दिलों में अल्लाह के प्रति मोहब्बत है। हालांकि वह इस तरह के कदम का समर्थन नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें