फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने वितरित की निशुल्क सब्जी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने शनिवार को उतर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की अनुसूचित जाति की 50 महिलाओं को पूसा सब्जी मिनी किट का निशुल्क वितरण किया।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभागार में कृषि विज्ञान केंद्र तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति की महिला किसानों को पूसा बासमती 1509 धान का बीज एवं 200 पूसा सब्जी की मिनी किट वितरित किए गए। सब्जी के मिनी किट में लौकी, तोरी, भिंडी, चौलाई आदि के बीज शामिल हैं। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि यह सरकार की नीतियों का प्रतिफल है कि आज महिलाएं घर की चहारदीवारी को छोड़कर अपना और अपने परिवार का आर्थिक विकास कर रही हैं।
उन्होंने महिलाओं को जैविक खेती के महत्व के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि आज जैविक उत्पादों का बहुत बड़ा बाजार उपलब्ध है। समूह से जुड़ीं महिलाएं जैविक सब्जी का उत्पादन कर अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकती हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आई के कुशवाहा आदि ने भी विचार रखे। संचालन एके उपाध्याय ने किया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार, अनुज कुमार, स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष अलका, नेहा, रितु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें