फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने की नई ट्रेन चलवाने सहित यातायात सुविधा में बेहतरी की मांग

विज्ञापन
MP demands improvement of traffic facility including running of new train
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा नेता और सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सहारनपुर में नई ट्रेनें चलवाने, दो नए प्लेटफार्म बनवाने और प्लेटफार्म नंबर चार पर लोगों के लिए लिफ्ट की सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद हाजी फजलुर्रमान ने उत्तर रेलवे नई दिल्ली के महाप्रबंधक को सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों की समस्याओं के संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि सहारनपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म की संख्या कम है, इस कारण अधिकांश ट्रेनें आउटर पर खड़ी रहतीं हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। सहारनपुर जंक्शन पर दो नए प्लेटफार्म बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर प्लेटफार्म नंबर चार है जहां से अधिकांश यात्री स्टेशन पर पहुंचते हैं, लेकिन यहां लिफ्ट नहीं लगाई। प्लेटफार्म नंबर चार पर लिफ्ट लगवाई जाए।
उन्होंने कहा कि पेपर मिल रोड स्थित फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है, लेकिन इसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ। टपरी फाटक पर भी ट्रेन के आने के समय जाम की स्थिति रहती है। यहां भी ओवर ब्रिज बनवाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक और शाम चार बजे से रात 12 बजे के बीच कोई मेल, एक्सप्रेस अथवा सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा दी जाए। सहारनपुर काष्ठ कला उद्योग के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां लकड़ी का सामान खरीदने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां रेलवे द्वारा यात्रियों के ठहरने के लिए लॉज की व्यवस्था की जाए। इससे रेलवे की आय में वृद्धि होगी।
सहारनपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गाड़ी संख्या 54474 (डाउन गाड़ी) टपरी, नागल, तल्हेड़ी बुजुर्ग स्टेशन पर नहीं रुकती। इससे इन स्थानों से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों को रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ती है। जबकि इसकी अप गाड़ी 54473 दिल्ली से चलकर सहारनपुर पहुंचती है तो तीनों स्टेशनों पर रुकती है। इस ट्रेन का डाउन में भी तीनों स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया जाए। उन्होंने देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रेलवे लाइन को दोहरीकरण के कार्य को जल्दी पूरा कराया जाए। सहारनपुर से अंबाला, हरिद्वार तक दिल्ली की तरह प्रत्येक एक दो घंटे में मेमू ट्रेन चलवाई जाए। टपरी जंक्शन पर देहरादून, हरिद्वार एवं मुरादाबाद से आने वाली गाड़ियों का स्टॉपेज दिया जाए। सहारनपुर स्टेशन के बाहर गाड़ियों के पार्किंग स्थान को कवर किया जाए, नागल एवं देवबंद क बीच रेलवे द्वारा बनाए अंडर पास में पानी भरने की समस्या का समाधान किया जाए।
सांसद ने कहा सहारनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का आवागमन रहता है। स्टेशन पर यहां का प्रसिद्ध काष्ठ कला उद्योग, होजरी उद्योग एवं धार्मिक स्थलों का डिस्प्ले किया जाए। रेलवे जंक्शन के अंदर एवं बाहर स्टेशन का विकास कराया जाए और स्टेशन की सफाई व्यवस्था बेहतर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें