फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ और हरिद्वार के कलाकारों ने बांधा समा

विज्ञापन
मेला गुघाल के तहत रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार की रात जनमंच प्रेक्षागृह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चंडीगढ़ और हरिद्वार से आए ग्रुपों ने डांस की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया, देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और राहुल लखनपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। चंडीगढ़ से आए डांस ग्रुप ने भंगड़ा के साथ ही फिल्मी गीतों पर भी डांस की दमदार प्रस्तुतियां दी। हरिद्वार से आए ग्रुप ने सोलो डांस की प्रस्तुति से दर्शकों को तालियां बजाने को मजबूर किया। स्थानीय रंगकर्मी आनंद की टीम ने हास्य नाटक का मंचन कर दर्शकों को गुदगुदाया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन पार्षद संजय गर्ग ने किया। इस दौरान मेला चेयरमैन भगत सिंह, उप चेयरपर्सन गीता चौहान समेत अनेक पार्षद मौजूद रहे।

ेला गुघाल के तहत रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

मेला गुघाल के तहत रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें