फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती हुई कार में आग लगी चालक ने कूद कर बचाई जान

Wed, 07 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जलती हुई कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबेहटा में सोमवार की रात सड़क पर दौड़ रही अल्टो कार आग का गोला बन गई। चालक ने कूद पर जान बचाई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। 
विज्ञापन


खेड़ा अफगान निवासी दिलशाद सोमवार की रात करीब आठ बजे आल्टो कार लेकर अंबेहटा से गांव लौट रहा था। जैसे ही दिलशाद अंबेहटा से कुछ दूरी पर खेड़ा अफगान की ओर पहुंचा तो कार में अचानक आग लग गई।

इससे पहले दिलशाद कुछ समझ पाता आग की लपटे तेज होने लगी। दिलशाद ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगने की खबर पाते ही बड़ी संख्या में लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर पानी और मिट्टी डालकर काबू पाया। परंतु तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग लगने का कारण वायर में स्पार्किंग माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें