फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे चली गई मां-बेटे जान

Tue, 05 Dec 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव में हरिद्वार के बहादराबाद से दवाई लेकर लौट रहे मां बेटे की कार ईट से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास काम कर रहे ग्रामीणों उन्हें कार से निकालकर देवबंद अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर कार्रवाई के शवों को ले गए। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर जिला शामली के थाना गढ़ी पुख्ता के गांव गुराना निवासी सरदार अली का 48 वर्षीय पुत्र प्रवेज आलम अपनी माता 67 वर्षीय खुशनुमा को हरिद्वार के बहादराबाद से दवाई दिलाकर देवबंद-नानौता मार्ग से घर लौट रहा था।

जैसे ही उनकी कार (संख्या यूपी 19 डी 1102) महेशपुर स्थित बिजली के ट्यूबवेल के पास पहुंची तो उनकी टक्कर सामने से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर ट्राली भी दुर्घटना के बाद सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधा घंटा तक भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो आसपास खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण और राहगीरों ने दोनों घायलों को किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। 

इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद दोनों गंभीर घायलों को देवबंद अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों मां बेटे को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि खबर मिलते ही टीम रवाना कर दी गई थी। परिजन दोनों शवों को बगैर कार्यवाही के ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें