फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दिए सुरक्षा के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारी सुरक्षा सप्ताह-2017 पर एस पी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने इंडस्ट्रियल मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा और कानूनी धाराओं के टिप्स दिए। उन्होंने यूपी 100 डायल के प्रयोग की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि राह चलते कहीं भी कोई आपको घूरे भी तो वह अपराध की श्रेणी में आता है। उसको नजरंदाज न करें और 100 नंबर पर फोन करें। बिल्कुल न घबराकर निडर होकर उसका सामना करें। इसका जिक्र घर, परिवार व अपने साथियों को भी कर जागरूक करें।
इस मौके पर कोतवाली मंडी प्रभारी मुनेंद्र सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य असमा परवीन, उपप्रबंधक नवेद अंसारी, पार्षद शाहिना परवीन, इरम नाज, तबस्सुम रईस, धाविका सनम, राजेंद्र कुमार चौहान, वसीम अहमद, अजीम अहमद एवं विद्यालय के कर्मचारी तथा छात्राएं मौजूद रहीं। आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में सीओ मुकेश कुमार ने छात्राओं को जरूरत पड़ने पर निडर होकर स्वयं का बचाव करने के तरीके बताए। जनता रोड स्थित स्कूल में सीओ मुकेश कुमार ने कहा कि अचानक कोई हमला बोल दे तो जोर से चिल्लाएं, इससे न केवल सामने वाले का हौसला टूट जाता है, बल्कि आस-पास के लोग भी मदद को आ जाते हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में तुरंत 1090 नंबर डायल करें एवं घर वालों को फोन करें, तथा अपनी लोकेशन बताएं। ऐसी स्थिति में कदापि घबराएं नहीं। घबराहट से सामने वाला हावी हो जाता है। मोबाइल के फास्ट डायल में 1090 नंबर सेव रखें। विषम स्थिति में जो भी चीज हाथ में हो उससे तुरंत हमला करें। इस मौके पर इंस्पेक्टर जनकपुरी शैलेन्द्र शर्मा, टीपी नगर चौकी इंचार्ज सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें